डीग: डेंगू-मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने तेज की मुहिम
मानसून के दौरान डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। जुलाई माह में चल रहे ‘स्वास्थ्य दल आपके द्वार’ अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी गांवों और शहरों में घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने की कार्रवाई कर रहे हैं।