मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 'प्रयास Excellence Meet' के अंतर्गत प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों के NEET-2026 में सफल विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प की सराहना की।
उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन से दूरस्थ एवं आदिवासी अंचलों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर रहे हैं। यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं गुरुजनों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
@vishnudsai
#CMOChhattisgarh #VishnuDeoSai #PrayasExcellenceMeet
102 views | Bilaspur, Chhattisgarh | Aug 5, 2026