बिल्सी: बिल्सी के बाबा मिशन हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 200 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया लाभ
Bilsi, Budaun | Apr 26, 2026 बिल्सी नगर के बाबा मिशन हॉस्पिटल में आज रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में तकरीबन 200 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। यहां बरेली के श्री राम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम पहुंची।