कांके: गांधीनगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति पर चलाया गया जागरूकता अभियान
Kanke, Ranchi | Jun 23, 2026 गांधीनगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर साइबर डीएसपी प्रदीप कुमार और साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक राहुल कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग करने की अपील की।