बरेली: बरेली में 20 हजार का इनामी 'जाहिद उर्फ अंडा' पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगते ही दबोचा गया आरोपी
बरेली के भोजीपुरा थाना पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के दौरान 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश जाहिद उर्फ अंडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी गौकशी और पुलिस पर फायरिंग के मामलों में वांछित चल रहा था तथा उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी बरेली ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस टीम ग्राम घुरसमसपुर रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर