अम्बाला: सीआईए-2 की टीम ने गांधी मैदान के पास से अवैध कमानीदार चाकू सहित आरोपी किया गिरफ्तार
Ambala, Ambala | Apr 9, 2024 अंबाला की सीआईए 2 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी शुभम को अवैध कमानीदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपी का मेडिकल शहर के सिविल अस्पताल में करवाया गया। उसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।