अम्बाला: शंभू बॉर्डर पर दावत-ए-इफ्तार में मुस्लिम किसान भाइयों ने बाकी किसानों के साथ खोला रोजा
Ambala, Ambala | Apr 9, 2024 शंभू बॉर्डर पर आंदोलन पर बैठे किसानों ने भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए मुस्लिम समुदाय के किसानों के साथ बैठकर दावत-ए-इफ्तार में रोजा खोला और एक दूसरे को बधाई दी। मौके पर किसानों ने कहा कि जाति-धर्म पर बांटना तो सरकार का काम है लेकिन हमारा धर्म तो इंसानी और किसानी है।