अम्बाला: थाना सेक्टर 9 क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में सीआईए 1 दो आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर किए गिरफ्तार
Ambala, Ambala | Apr 9, 2024 नवम्बर 2023 में थाना सेक्टर 9 में दर्ज चोरी के मामले में सीआईए 1 की टीम ने दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। उनका सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए टीम पहुंची है। इसके बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपी प्रिंस और राहुल पर थाना सेक्टर 9 में चोरी का मामला दर्ज है।