शामली: लिलौन में रंजिश के चलते 2 नाबालिग बच्चों को नहर में फेंकने और घर पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप
Shamli, Shamli | Apr 25, 2026 शनिवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही तीन युवकों पर रंजिश के चलते 2 बेटों को मारपीट कर नहर में फेंकने और बाद में घर पर ले जाकर नग्न कर मारपीट करने व वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पिता ने बताया कि प्रकरण के संबंध में पुलिस से शिकायत की गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।