बेहट: असगरपुर में दिल्ली-यमनोत्री हाईवे किनारे काटी जा रही कॉलोनी को लेकर किसान ने अपनी जमीन पर कब्जे के प्रयास का लगाया आरोप
असगरपुर गांव के पास दिल्ली यमुनोत्री हाइवे किनारे काटी जा रही कॉलोनी को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है–एक किसान ने आरोप लगाया है कि कालोनाइजर द्वारा उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है–किसान ने इस संबंध में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा कार्रवाई की मांग की है–