बहराइच: बहराइच पहुंचे ओबरा विधानसभा सीट के बिहार के विधायक ने लोक जनशक्ति पार्टी की समीक्षा बैठक में की शिरकत
रविवार को बहराइच में नगर पालिका परिषद सभागार मे आयोजित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की समीक्षा बैठक मे बिहार के ओबरा विधानसभा सीट से विधायक प्रकाश चंद्रा पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और इस समीक्षा बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं लें साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की मजबूती को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की।