हनुमानगढ़: जंक्शन की भट्टा कॉलोनी में पति ने पत्नी पर चाकू से किए कई वार, महिला गंभीर रूप से घायल, भर्ती जिला चिकित्सालय
हनुमानगढ़ जंक्शन में घरेलू विवाद में मंगलवार को पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए जिससे उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जंक्शन थाना अधिकारी रामचंद्र के अनुसार जंक्शन की भट्टा कॉलोनी निवासी परमजीत सिंह ने अपनी पत्नी परमजीत कौर पर चाकू से कई वार किए जिससे वह लहूलुहान हो गई और उसको गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय भर्ती करवाया गया।