धार: रेड क्रॉस ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी ज्योति को घुटने की सर्जरी के लिए ₹1.50 लाख का चेक दिया
Dhar, Dhar | Mar 25, 2025 धार जिले की अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी कुमारी ज्योति चौहान को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने रेड क्रॉस सोसायटी से 1.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इस संबंध में आज मंगलवार को ज्योति ने जनसुनवाई में उपस्थित होकर मदद का आग्रह किया था। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने उन्हें ₹1.50 लाख का चेक सौपा।