धार: धार में वेतन न मिलने पर नगर पालिका के कर्मचारियों ने काम बंद किया, पार्षद ज्योति ने वेतन देने की मांग की
Dhar, Dhar | Mar 25, 2025 धार शहर में बीते कई महीनों से नगर पालिका के कर्मचारियों को वेतन नही मिलने से कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है। इसका असर धार शहर की साफ-सफाई पर भी पड़ा है। क्योंकि सफाईकर्मीयो ने भी काम बंद कर दिया। इसको लेकर धार की वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद ज्योति कालीचरण सोनवानिया ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को वेतन दिया जाए।