धार: जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 75 आवेदन हुए प्राप्त, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सुनीं समस्याएँ
Dhar, Dhar | Mar 25, 2025 धार में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय जन सुनवाई संपन्न हुई। जिसमें धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अभिषेक चौधरी, संयुक्त कलेक्टर जगदीश मेहरा, एसडीएम रोशनी पाटीदार ने भी आवेदकों की समस्याओं को सुना।