धार: वेतन नहीं मिलने पर धार नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने शुरू की हड़ताल, भाजपा पार्षदों ने शहर में स्वयं की सफाई
Dhar, Dhar | Mar 25, 2025 धार में वेतन नहीं मिलने से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर भाजपा पार्षदों ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर शहर की सफाई की।धार शहर में सफाई व्यवस्था इन दिनों संकट में है। नगर पालिका द्वारा सफाई कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं मिला, जिसके कारण कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। इससे शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है।