ग्वालियर गिर्द: रविवार को ग्वालियर के कई इलाकों में 6 घंटे की बिजली कटौती, सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक सप्लाई रहेगी बंद
शनिवार रात 9 बजे बिजली विभाग ने जानकारी दी कि रविवार 7 जून को ग्वालियर के कई इलाकों में संधारण और निर्माण कार्य के चलते सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से आवश्यक तैयारियां पहले से कर लेने की अपील की है।