छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के संकट मोचन के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। इस संबंध में छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने आज 30 अप्रैल को दोपहर करीब 3:30 बजे विस्तृत जानकारी साझा की।सीएसपी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है।