महागामा: दिग्गी गांव में नाला जाम होने से सड़क पर बह रहा है गंदा पानी, राहगीर परेशान
Mahagama, Godda | May 11, 2026 प्रखंड के दिग्गी गांव से होकर निकलने वाली सड़क के बीचो-बीच नाली का गंदा पानी जमा होने से राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब 3 लाख 39 हजार रुपए की लागत से नाला का निर्माण कराया गया है लेकिन निर्माण के महज दो से तीन महीने के अंदर ही नाले की स्थिति बद से बद्तर हो गई है।