बूंदी: नमाना थाने से स्थानांतरण होने पर पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने दी भावभीनी विदाई, घोड़ी पर बैठाकर गांव में घुमाया
Bundi, Bundi | Mar 3, 2024 नमाना थाने में तैनात दो पुलिस कर्मियों का जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के द्वारा स्थानांतरण किया गया। आज स्टाफ व ग्रामीणों के द्वारा पुलिस कर्मियों को अनोखे तरीके से विदाई दी गई। चंचल चौधरी का स्थानांतरण थाना रायथल व सुरेन्द्र सैनी का स्थानांतरण बूंदी सदर में हुआ है। बता दें कि कांस्टेबल चंचल चौधरी नमाना थाने में पिछले तीन वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे थे।