बूंदी: बूंदी जिले में रात्रि को 3 मिनट तक हुई ओलावृष्टि सड़कों पर लगे ओलो के ढेर,फसलों को भारी नुकसान
Bundi, Bundi | Mar 3, 2024 शनिवार रात्रि को अचानक मौसम पलटने से तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई ।जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। सड़कों पर ओलो के ढेर लग गए।ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ। बे मौसम बरसात से खेतों में फैसले आड़ी पड़ गई जिससे किसानों में निराशा छा गई । किसानों के अनुसार इन दिनों खेतों में सरसों की फसल की कटाई चल रही है। जिससे खेतों में सरसों की कटकर पड़ी फसल भीग गई।