बूंदी: ओम एनक्लेव में मंदिर को बचाने के लिए हनुमान जी के पूजा स्थान पर महिलाओं ने रामायण पाठ किया शुरू, पूर्व CM को बताई पीड़ा
Bundi, Bundi | Mar 3, 2024 शहर के देवपुरा क्षेत्र की ओम एनक्लेव कॉलोनी में संकट हरण हनुमान जी के मंदिर को बचाने के लिए हनुमान जी की प्रतिमा के आगे रामायण पाठ शुरू कर दिया गया है। कॉलोनी की महिलाओं का कहना हैं कि ओसीएफ की जगह पर हनुमानजी का मंदिर बना कर कॉलोनी वासी पूजा-अर्चना कर रहे हैं। कॉलोनाइजर पूजा स्थल को जबरन वहां से हटाना चाहता है और भूमि पर अवैध कब्जा कर बेचना चाहता है। महिलाओं ने मामले में पूर्व CM वसुंधरा राजे से हस्तक्षेप करने के लिए कहा है।