बूंदी: TFC में इनरव्हील चेयरमैन ने बूंदी क्लब का किया वार्षिक निरीक्षण, जरूरतमंदों को ट्राईसाइकिल व आर्थिक सहायता की भेंट
Bundi, Bundi | Mar 3, 2024 TFC में इनरव्हील क्लब खांडपुर की डिस्ट्रिक्ट 305 चेयरमैन निशा व डिस्ट्रिक्ट सचिव बिंदु गुप्ता ने जनसेवा को समर्पित इनरव्हील क्लब बूंदी की गतिविधियों, सामाजिक सेवा कार्य व आगामी प्रोजेक्ट का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान सामाजिक सरोकार के तहत जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल व सहायता राशि भी दी गई।