गायघाट: केवटसा पंचायत के वार्ड 2 में बाधित नल जल योजना का कार्य दोबारा शुरू, स्थानीय लोगों में खुशी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र की केवटसा पंचायत के वार्ड संख्या-2 में लंबे समय से बाधित नल-जल योजना का कार्य प्रशासन की सख्ती के बाद गुरुवार दोपहर दो बजे में दोबारा शुरू करा दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार राय ने कार्यस्थल पहुंचकर योजना की प्रगति का निरीक्षण किया।