हरदोई: CSN पीजी कालेज पहुंचे विधान परिषद के सभापति, कहा अनुशासन का हमारे जीवन में बहुत महत्व
Hardoi, Hardoi | Mar 6, 2024 हरदोई में आज केन सोसाइटीज नेहरू पीजी कॉलेज में युवा महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासित रहना चाहिए। अनुशासन का हमारे जीवन में बहुत महत्व है।माननीय सभापति ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल छात्र-छात्राओं को मैडल पहनाकर सम्मानित किया।