उज्जैन शहर: महाकाल दर्शन के लिए आए गाजियाबाद के परिवार का आरोप, दुकानदारों ने की मारपीट और अभद्रता, वीडियो आया सामने
महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए गाजियाबाद के एक परिवार ने दुकानदारों पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। घटना चौबीस खंभा क्षेत्र में बुधवार रात को घटी। मारपीट में बच्चे के हाथ में गंभीर चोट आई है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।