मथुरा: कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी
शुक्रवार को जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भाजपा और उनके मुख्यमंत्री आज भी दलितों और पिछड़ों के प्रति घृणित मानसिकता रखते हैं। मुकेश धनगर ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति शिष्टाचार की मर्यादा लांघ रहा है, जिसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा।