सिकंदरा: सिकंदरा थाना परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस, चार शिकायतों में से दो का मौके पर हुआ निस्तारण
सिकंदरा थाना परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार राकेश चंद्र ने की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में दोपहर 2 बजे तक कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें दो शिकायतें राजस्व विभाग तथा दो शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित