बरहट: जमुई के 13 परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा होगी, निगरानी के लिए जैमर व वीडियोग्राफी का किया जाएगा उपयोग
Barhat, Jamui | Jun 13, 2026 जमुई में 14 और 17 जून को आयोजित होने वाली मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर कुल 19,104 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। उक्त जानकारी जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को 8 बजे दी गई।