गिरिडीह: जोरबाद निवासी एक व्यक्ति ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, सदर अस्पताल में इलाज जारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोरबाद निवासी टिंकु भुंइया ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मंगलवार सुबह 8 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। परिजनों के अनुसार, टिंकु अपने नशे की लत और पत्नी से आए दिन होने वाले विवाद से परेशान था। शराब के नशे में धुत होकर वह अपनी पत्नी से अक्सर मारपीट करता था।