हैदरगढ़: हुसैनाबाद में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर का स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन, कहा- सरकार बनाने का है झगड़ा
हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत जमीन हुसैनाबाद में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का मंगलवार करीब 3 बजे आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर एक बयान दिया है। सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा कि गठबंधन में सीटों का नहीं, बल्कि सरकार बनाने का झगड़ा है।