आमला: बोरी बेलोंड घाट मार्ग पर शादी में जा रही बोलेरो पलटी, एक की मौत और 6 लोग घायल
Amla, Betul | May 5, 2026 आमला तहसील में 5 मई को 4:30 बजे करीब बोरी बेलोंड घाट पर एक दर्दनाक सड़क हादसा समाने आया हैं। शादी समारोह में शामिल होने जा रही बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई हैं जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर 112 वाहन गाड़ी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया हैं।