खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन प्रभारी डॉक्टर दिलीप कुमार के द्वारा किया गया। 84 गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकों के द्वारा हीमोग्लोबिन, ब्लड, शुगर, एनीमिया आदि की जांच की गई।