चिनिया: स्वच्छ भारत को चुनौती! चिनिया आवासीय विद्यालय के छात्र खुले में शौच को मजबूर, ग्रामीणों में नाराजगी ।
Chinia, Garhwa | Jun 15, 2026 चिनिया प्रखंड मुख्यालय स्थित आवासीय उच्च विद्यालय के छात्रावास में रह रहे सैकड़ों छात्र इन दिनों शौचालय व्यवस्था ठप होने के कारण खुले में शौच करने को मजबूर हैं। इससे एक ओर जहां स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों पर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं आसपास के ग्रामीणों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि छात्रावास के छात्र प्रतिदिन