धमतरी: जैतपुरी के 162 लोगों की सरेंडर का आज अंतिम दिन, कल से होगी कार्रवाई, जानिए क्या है मामला
बता दे कि धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हुए अतिक्रमण के मामले में 166 लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई है। चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी लोगों ने कुछ दिन की मोहलत मांगी थी जिसका 22 मई को अंतिम दिन है। टाइगर रिजर्व के डीएफओ वरूण जैन ने बताया कि 162 लोगों ने सरेंडर के लिए समय की मांग की थी। जो आज खत्म हो गया।