धामपुर: नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम मुकर्रमपुर में खेत की मेढ काटने को लेकर विवाद में पिता-पुत्र घायल हुए
शुक्रवार की सुबह 8 बजे नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम मुकर्रमपुर में खेत की मेढ काटने का विरोध करने पर एक परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। पीड़ित पवन कुमार ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उनके खेत की मेढ काटकर अपनी भूमि में मिला ली, और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला किया तथा जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में कोतवाली नहटौर में शिकायत दर्ज कराई गई है