पलिया: पलिया नगर की संपूर्णा नगर रोड पर दबंगों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे को लेकर पुलिस ने दर्ज किया मामला
पलिया नगर के संपूर्णानगर रोड स्थित सिंह पैलेस के पास करोड़ों की भूमि पर दिनदहाड़े दीवार तोड़कर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस घटना का संज्ञान विधायक रोमी साहनी ने लेते हुए पुलिस अधीक्षक से वार्ता की थी। पीड़ित भागीरथ चौधरी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला किया दर्ज।