मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में गली में साइकिल चला रहे किशोर पर दबंगों ने किया हमला, विरोध करने पर घर में घुसकर परिवार को पीटा
Meerut, Meerut | Jan 14, 2025 मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्याम नगर में सोमवार रात उसे वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब गली में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे दबंगों ने एक साइकिल सवार किशोर को उठाकर सड़क पर पटक दिया जिसका परिवार के लोगों ने विरोध किया तो दबंगों ने घर में घुसकर जमकर उत्पाद मचाते हुए महिलाओं के साथ मारपीट कर दी जहां पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर दबंगो की पुलिस से शिकायत की है