मेरठ: फलावदा में दलित युवक पर जानलेवा हमला पीड़ित परिवार ने कहा- धर्म-परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपनाएंगे, SSP से लगाई गुहार
Meerut, Meerut | Jan 14, 2025 मेरठ के फलावदा में एक दलित युवक पर हुए जानलेवा हमले के तीन महीने बाद भी न्याय नहीं मिला है। गांव गड़ीना में गुर्जर समाज के दबंगों द्वारा किए गए इस हमले में पीड़ित गौरव को गंभीर चोटें आईं थीं। हमले के कुछ आरोपी जेल में हैं, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी खुले घूम रहे हैं।पीड़ित परिवार में सोमवार को तकरीबन दोपहर 3 बजे एसएसपी दफ्तर पहुचकर न्याय की गुहार लगाई है