कानपुर: वनखण्डेश्वर मंदिर में पूजा करने पर नसीम सोलंकी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, सपा प्रत्याशी ने दी सफाई, वीडियो आया सामने
समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने दीपावली के दिन बंखंडेश्वर मंदिर के पूजन करने के बाद दीपक जलाया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने नसीम सोलंकी के खिलाफ फतवा जारी किया है। नसीम सोलंकी का सफाई देते वीडियो शनिवार 2 बजे वायरल हो रहा है।