कटिहार: कटिहार के अरगरा चौक पर पिकअप की चपेट में आया बाइक सवार, जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया, परिजन चिंतित
अरगरा चौक पर पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी हो गया। यह मामला रात आठ बजे का है। पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।