फुलवरिया प्रखंड की गिदहा कॉलोनी स्थित झरही नदी के किनारे कच्चे तेल के संकेत मिलने की सूचना पर क्षेत्र में हलचल मच गई है। सूचना मिलते ही कोलकाता से आई सर्वेक्षण टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन के अंदर बोरिंग कर अत्याधुनिक मशीनों से जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। बुधवार की दोपहर 2:00 बजे सर्वे टीम ने नमूने एकत्र भी किया। देखने के लिए लोगों की भीड़ उम्र पड़ी है।