महसी: बल्दूपुरवा में चांदी की चैन खोने पर युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने बचाया, इलाज जारी
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्दूपुरवा गांव निवासी अजय कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन परिजनों ने बचा लिया, गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सीएचसी शिवपुर लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक अजय दोपहर पास बह रही सरयू नदी में नहाने गया हुआ था।