चंदौसी: चंदौसी में स्थित जिला न्यायालय में विवादित ढांचा शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर पर सुनवाई आज टली
जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र स्थित विवादित ढांचा शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर होने का दावा करने वाली याचिका पर आज जिला न्यायालय में सुनवाई हुई। हालांकि सुप्रीम कोर्ट से स्टे जारी होने के चलते सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने मामले में अगली सुनवाई की तारीख 21 जुलाई 2026 तय कर दी है।