गाण्डेय: गांडेय प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया
Gandey, Giridih | May 22, 2026
शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से गांडेय प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रभारी कृषि पदाधिकारी संजय कुमार व संचालन बीटीएम सच्चिदानंद कुमार ने की। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख राजकुमार पाठक ने कहा कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस वर्ष अल्प वर्षा का अनुमान है।