पटना ग्रामीण: पटना: विधायक श्याम रजक ने राजद नेताओं से जंगलराज पर कहा, जंगल के जानवर को जंगल में ही मन लगता है
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्ष के नेता और खासकर राजद नेता यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि इससे अच्छा जंगल राज ही था। वहीं शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे विधायक श्याम रजक ने कहा कि जंगल के जानवर को अगर आप शहर में लेकर आएंगे तो उसे शहर में मन नहीं लगेगा वह जंगल में ही जाएगा। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि जंगल राज के लोगों को यह राज शोभा नहीं देगा।