गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अंतिम बजट में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को उठाया
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने गोरखनाथ मंदिर में कहा कि आचार संहिता के पहले केंद्र सरकार अपना अंतिम बजट पेश कर सकती है। उन्होंने मांग किया कि सरकार अपनी अंतिम बजट में कर्मचारियों के पुराने पेंशन को बहाल करने की घोषणा करें, साथ ही कर्मचारियों ने अन्य मांगे भी केंद्र सरकार से मांगी है।