गोरखपुर: रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से सवारी भर रहे वाहन चालकों के खिलाफ चौकी इंचार्ज ने चलाया अभियान, एक दर्जन वाहन चालान
रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से सवारी भर रहे वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर एक दर्जन वाहन का चालान किया है साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न करने की हिदायत भी दी है। चौकी इंचार्ज महेश चौबे ने बताया कि काफी दिनों से अवैध रूप से रेलवे स्टेशन पर सवारियां भरी जा रही थी, जिसकी वजह से जाम की समस्या हो रही थी।