गोरखपुर: खोराबार थाने पर पंजीकृत मुकदमे में फरार चल रहे तीन अपराधियों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर ने इनाम किया घोषित
एसएसपी जनपद गोरखपुर द्वारा थाना खोराबार पर पंजीकृत अभियोग में फरार चल रहे, असलम पुत्र बालादीन व सकलेन पुत्र मुस्तकीन और धर्मेंद्र कुमार पुत्र राम भरोसा इन तीनों अभियुक्तों पर खोराबार थाने पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज था। यह तीनों कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं,जिनकी गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 10- 10000 रुपए का इनाम घोषित किया है।