गोरखपुर: रामनगर चौराहे पर हिट एंड रन मामले में एक व्यक्ति को गोरखनाथ पुलिस ने हिरासत में लिया एसएसपी ने दी जानकारी
गोरखपुर के सबसे वीआईपी इलाके यानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निवास स्थान से महज कुछ मीटर की दूरी पर रविवार की देर रात एक कार ने दो युवकों को रौंदकर मौके पर ही मौत की नींद सुला दिया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।